ओला कैब्स कंपनी प्रोफाइल, फाउंडर, इन्वेस्टर, अधिग्रहण और अधिक

ओला कैब्स कंपनी प्रोफाइल, नेटवर्थ, फाउंडर, CEO, इतिहास, मालिक, इन्वेस्टर, प्रोडक्ट, विकी और अधिक (Ola Cabs company profile, founder, investor, Aquisition, products & service, wiki in hindi)

ओला कैब्स एक भारतीय मल्टीनेशनल राइडशेयरिंग कंपनी है, इस कंपनी का मुख्यालय बैंगलोर में है। यह दुनिया की सबसे बड़ी राइड-हेलिंग कंपनियों में से एक है, जो भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और UK में 250+ शहरों में सेवा प्रदान करती है। ओला ने कैब बुकिंग की प्रक्रिया को सरल किया है। ओला पारदर्शिता के साथ काम करती है। यह प्रत्येक सेल के लिए ड्राइवरों को कमीशन देती है। ओला कई अन्य कैब ऑपरेटरों की तुलना में बहुत कम चार्ज करने के लिए जानी जाती है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-ओला कैब्स (Ola Cabs)
पैरेंट कंपनी:-ANI टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड
प्रकार (Type):-प्राइवेट
इंडस्ट्री:-ट्रांसपोर्टेशन (Transportation)

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-3 दिसंबर 2010
पंजीकृत पता:-एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड रीजेंट इन्सिग्निया, 414, तीसरी मंजिल, चौथा ब्लॉक, 17वां मेन, 100 फीट रोड कोरमंगला, बेंगलुरु, 560034
हेड क्वार्टर:-बैंगलोर, कर्नाटक
CEO:-भाविश अग्रवाल
फाउंडर:-भाविश अग्रवाल
अंकित भाटी
राजस्व (Revenue):-₹ 983.2 करोड़
(US$131.83 मिलियन)
(वित्त वर्ष 2021)
सेवाकृत क्षेत्र:-भारत
ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड
यूनाइटेड किंगडम (UK)
वैल्युएशन:-$7.3 बिलियन+ (दिसंबर 2021)
फंडिंग:-$5 बिलियन+ (फरवरी 2022)
वेबसाइट:-olacabs.com

बिजनेस मॉडल (Business Model)

ओला का एक साधारण बिजनेस मॉडल है। यह कैब-बुकिंग सर्विस प्रदान करता है। ऐप के जरिए ग्राहक कैब बुक कर सकते हैं। ओला के पास अपनी कोई कैब नहीं है। केवल वैध परमिट वाले ड्राइवर ही ओला के साथ साइन अप कर सकते हैं; वे सेल्फ एम्प्लोयेड हो सकते हैं या एक ऐसे ऑपरेटर के लिए काम कर सकते हैं जो कई कारों का मालिक है।

जैसे हम ग्राहक ओला ऐप का उपयोग करते हैं, वैसे ही ड्राइवरों को ओला के साथ पंजीकरण करने के बाद अपने स्मार्टफोन पर ड्राइवर-विशिष्ट मोबाइल ऐप तक पहुंच प्राप्त होती है। यह केवल प्रामाणिकता की गहन जांच और वाणिज्यिक कागजात और ड्राइवर और ऑपरेटर दोनों के व्यक्तिगत कागजात की उचित जांच के बाद ही किया जाता है।

ड्राइवरों के पास ओला एप्लिकेशन में लॉग इन करने और ग्राहकों से सवारी के लिए अनुरोध स्वीकार करने के लिए अपना समय तय करने का लचीलापन है। वे अपनी सुविधा के अनुसार सिस्टम से लॉग आउट रहना चुन सकते हैं। ओला ऐप के जरिए की गई सभी बुकिंग पर औसतन 15% का कमीशन लेती है।

निवेश/भागीदारी (Investor/stake/Equity)

Ola ने अब तक 5 बिलियन डॉलर की कुल फंडिंग प्राप्त की है। आइए जानते हैं Olacabs की फंडिग का विवरण:

  1. अप्रैल 2011 में Ola ने एंजेल राउंड में कुणाल बहल, अनुपम मित्तल, रेहान यार खान से 3 लाख 30 हजार डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  2. अप्रैल 2012 में Ola ने सीरीज A राउंड में टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट से 5 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  3. नवंबर 2013 में Ola ने सीरीज B राउंड में मैट्रिक्स पार्टनर्स, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट से 20 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  4. जुलाई 2014 में Ola ने सीरीज C राउंड में स्टीडव्यू कैपिटल और सिकोइया कैपिटल से 41 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  5. अक्टूबर 2014 में Ola ने सीरीज D राउंड में सॉफ्टबैंक ग्रुप, टाइगर ग्लोबल और मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया से 210 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  6. अप्रैल 2015 में Ola ने सीरीज E राउंड में DST ग्लोबल, GIC, सॉफ्टबैंक और फाल्कन एज कैपिटल से 403 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  7. नवंबर 2015 में Ola ने सीरीज F राउंड में बैली गिफोर्ड, फाल्कन एज कैपिटल, टाइगर ग्लोबल, सॉफ्टबैंक ग्रुप और DST ग्लोबल से 500 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  8. फरवरी 2017 में Ola ने सॉफ्टबैंक से 330 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  9. अप्रैल 2017 में Ola ने सीरीज G राउंड में सॉफ्टबैंक कैपिटल से 260 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  10. मई 2017 में Ola ने प्राइवेट इक्विटी राउंड में RNT कैपिटल एडवाइजर्स और फाल्कन एज कैपिटल से 104 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  11. अगस्त 2017 में Ola ने प्राइवेट इक्विटी राउंड में टेकने कैपिटल से 36 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  12. अक्टूबर 2017 में Ola ने सीरीज G राउंड में Tencents होल्डिंग्स और सॉफ्टबैंक ग्रुप से 1.1 बिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  13. अगस्त 2018 में Ola ने सेकेंडरी मार्केट राउंड में Temasek Holdings से 225 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  14. सितंबर 2018 में Ola ने सीरीज I राउंड में China Eurasian Economic Cooperation Fund, Sailing Capital से 50 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  15. जनवरी 2019 में Ola ने कॉरपोरेट राउंड में Eternal Yield International से 1.8 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  16. जनवरी 2019 में Ola ने सीरीज J राउंड में Steadview Capital से 88 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  17. फ़रवरी 2019 में Ola ने सीरीज J राउंड में 14 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  18. फरवरी 2019 में Ola ने सीरीज J राउंड में सचिन बंसल से 92 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  19. मार्च 2019 में Ola ने कॉरपोरेट राउंड में Hyundai Motor Co.& Kia Motors Corp से 300 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  20. जुलाई 2019 में Ola ने सीरीज J राउंड में Deshe Holdings, DIG Investment से 11.4 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  21. सितंबर 2019 में Ola ने सीरीज J राउंड में ARK Ola Pre IPO Private Investment Trust से 5.1 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  22. 9 जुलाई 2021 में Ola ने प्री IPO राउंड में Temasek, Warburg Pincus’s Plum Wood and Bhavish Aggarwal से 500 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  23. 8 दिसंबर 2021 में Ola ने सीरीज J राउंड में Edelweiss और अन्य से 139 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  24. 16 दिसंबर 2021 में Ola ने TLB राउंड में 500 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  25. 22 फरवरी 2022 में Ola ने सीरीज J राउंड में Arrow Capital, Axis Growth Avenues और अन्य से 20.11 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।

अधिग्रहण (Aquisition)

Ola ने अब तक कुल 7 कंपनियों का अधिग्रहण किया है। यहां Ola के सभी अधिग्रहणों की जानकारी दी गई है:

स्टार्टअप नाम अधिग्रहण की तारीखराशि (Amount)
TaxiForSure2 मार्च 2015$200 मिलियन
Geotagg11 नवंबर 2015ज्ञात नहीं
Qarth21 मार्च 2016ज्ञात नहीं
Foodpanda19 दिसंबर 2017$ 31.7 मिलियन
Ridlr3 अप्रैल 2018ज्ञात नहीं
Pikup.ai13 अगस्त 2019ज्ञात नहीं
GeoSpoc5 अक्टूबर 2021$ 3.44 मिलियन
शेयर करें:

Leave a Comment