अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी प्रोफाइल, प्रोडक्ट, सर्विस, फाउंडर, इतिहास और अधिक

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी प्रोफाइल, नेटवर्थ, फाउंडर, CEO, इतिहास, मालिक, इन्वेस्टर, प्रोडक्ट, विकी और अधिक (UltraTech Cement company profile, bio, ceo, founder, investor, Aquisition, networth in hindi)

अल्ट्राटेक सीमेंट एक भारतीय सीमेंट कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुम्बई, महाराष्ट्र में स्थित है। और यह कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप का हिस्सा है। अल्ट्राटेक 116.75 मिलियन टन प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता के साथ भारत में ग्रे सीमेंट, रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) और व्हाइट सीमेंट की सबसे बड़ी निर्माता है। यह दुनिया की एकमात्र कंपनी है जिसकी क्षमता चीन के बाहर किसी एक देश में 100 मिलियन टन से अधिक है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement)
लीगल नाम:-अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड
प्रकार (Type):-पब्लिक
इंडस्ट्री:-बिल्डिंग मैटेरियल

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-1983
हेड क्वार्टर:-मुंबई, महाराष्ट्र
मैनेजिंग डायरेक्टर (MD):-KC झंवर
फाउंडर:-आदित्य बिड़ला ग्रुप
राजस्व (Revenue):-₹ 53,106 करोड़
(US$6.7 बिलियन)
(वित्त वर्ष 2022)
कुल संपत्ति (Total Assets):-₹ 83,827 करोड़
(US$10 बिलियन)
(वित्त वर्ष 2022)
नेट इनकम:-₹ 7,332 करोड़
(US$920 मिलियन)
(वित्त वर्ष 2022)
वेबसाइट:-www.ultratechcement.com

प्रोडक्ट/सर्विस (product/service)

अल्ट्राटेक प्रोडक्ट की एक विस्तृत रेंज प्रदान करता है, जो कंस्ट्रक्शन की नींव से लेकर अंत तक कई जरूरतों को पूरा करता है। जिसके पांच बिजनेस वर्टिकल है:

  • ग्रे सीमेंट
  • व्हाइट सीमेंट
  • कंक्रीट
  • बिल्डिंग मैटेरियल
  • अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशन

कंपनी के बारे में (Overview of Company)

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप की प्रमुख सीमेंट कंपनी है। 7.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बिल्डिंग सॉल्यूशंस के साथ अल्ट्राटेक ग्रे सीमेंट और रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है और भारत में व्हाइट सीमेंट के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। यह चीन को छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक है।

अल्ट्राटेक विश्व स्तर पर (चीन के बाहर) एकमात्र सीमेंट कंपनी है जिसके पास एक ही देश में 100+ मिलियन टन प्रति वर्ष सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी है। और इस कंपनी का बिजनेस ऑपरेशन संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, श्रीलंका और भारत में फैले है। अल्ट्राटेक के पास देश भर में एक लाख से अधिक चैनल पार्टनर्स का नेटवर्क है और पूरे भारत में इनकी मार्केट रिच 80% से अधिक है।

ऑपरेशंस (Operations)

अल्ट्राटेक की 22 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, 27 ग्राइंडिंग यूनिट्स, एक क्लिंकराइज़ेशन यूनिट और 8 बल्क पैकेजिंग टर्मिनल हैं। इसके ऑपरेशन भारत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और श्रीलंका में फैले हुए है।

इसकी एक व्हाइट सीमेंट यूनिट और दो वॉल केयर पुट्टी यूनिट है, जिसकी वर्तमान क्षमता 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष है। यह कंपनी 70+ शहरों में 170+ रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) के साथ अल्ट्राटेक भारत में कंक्रीट का सबसे बड़ी निर्माता है।

अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशंस (UBS) व्यक्तिगत घर बनाने वालों को अपना घर बनाने के लिए वन-स्टॉप-शॉप सॉल्यूशंस प्रदान करता है। यह कंपनी व्यक्तिगत होम बिल्डरों की जरूरतों को पूरा करने वाली पहली पैन इंडिया मल्टी कैटेगरी रिटेल चेन है। अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशंस भारत भर में 3000 से अधिक स्टोर के साथ सबसे बड़ी सिंगल ब्रांड रिटेल चेन है।

शेयर करें:

Leave a Comment