पाइन लैब्स कंपनी प्रोफाइल | Pinelabs company profile in hindi

पाइन लैब्स प्रोफाइल, नेटवर्थ, फाउंडर, CEO, इतिहास, मालिक, इन्वेस्टर, प्रोडक्ट, विकी और अधिक (Pinelabs company profile, bio, ceo, founder, investor, Aquisition, networth in hindi)

पाइन लैब्स एक भारतीय मर्चेंट प्लेटफॉर्म कंपनी है, जिसे 1998 में स्थापित किया गया था। यह यूनिकॉर्न कंपनियों में से एक है, जिसकी वैल्युएशन 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-पाइन लैब्स (PineLabs)
लीगल नाम:-पाइन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड
प्रकार (Type):-प्राइवेट
इंडस्ट्री:-फिनटेक

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-1998
हेड क्वार्टर:-नोएडा
CEO:-B. अमरीश राव
फाउंडर:-लोकवीर कपूर
राजुल गर्ग
तरुण उपाध्याय
राजस्व (Revenue):-₹ 1302 करोड़
(US$173 मिलियन)
(वित्त वर्ष 2018)
वैल्युएशन:-$5 बिलियन+
(फरवरी 2022)
फंडिंग:-$933.4 मिलियन
(फरवरी 2022)
वेबसाइट:-www.pinelabs.com

प्रोडक्ट/सर्विस (product/service)

कंपनी मोबाइल पॉइंट ऑफ़ सेल (PoS) मशीन प्रदान करती है, जो व्यापारियों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट स्वीकार करती है। पाइन लैब्स और बहुत सी सर्विस ऑफर करती है जैसे इंस्टेंट EMI, इंस्टेंट डिस्काउंट, कैशबैक प्रोग्राम्स, paybypoints, लॉयल्टी सॉल्यूशंस, ई-वॉलेट, टारगेटेड प्रमोशन्स, डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन और गिफ्ट सॉल्यूशन आदि शामिल हैं।

पाइन लैब्स ने 14 अक्टूबर, 2021 को मर्चेंट कॉमर्स प्लेटफॉर्म प्लुरल को लॉन्च करने की घोषणा की थी, जिसके साथ कंपनी ने पेमेंट गेटवे बिजनेस में कदम रखा था।

Plural गेटवे, Plural चेकआउट और Plural कंसोल ऐसे 3 प्रोडक्ट हैं जिन्हें कंपनी ने 5 लाख से अधिक अपने व्यापारी आधार की सेवा के उद्देश्य से लॉन्च किया है। इन प्रोडक्ट को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है:

  • Plural गेटवे – Plural गेटवे व्यापारियों को एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI), क्रेडिट और डेबिट कार्ड सहित विभिन्न प्रकार के पेमेंट के लिए सिंगल पेमेंट डैशबोर्ड का लाभ उठाने में मदद करता है।
  • Plural चेकआउट – Plural चेकआउट मोबाइल SDK (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट) के रूप में कार्य करता है, जिसका उद्देश्य एंड्रॉइड और IOS यूजर के लिए पेमेंट गेटवे के प्रदर्शन को बढ़ावा देना है।
  • Plural कंसोल – एक पेमेंट ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफ़ॉर्म (POP) के रूप में डिज़ाइन किया गया है, Plural कंसोल कई पेमेंट गेटवे के माध्यम से लेनदेन को ट्रिगर करने के लिए एकल तकनीकी ढांचे की पेशकश करेगा।

निवेश/भागीदारी (Investor/stake/Equity)

पाइन लैब्स की फंडिग का विवरण:

  1. 25 मार्च 2009 में पाइन लैब्स ने सीड फंडिंग राउंड में सिकोइया कैपिटल इंडिया से 1 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  2. 20 अप्रैल 2017 में पाइन लैब्स ने सेकेंडरी मार्केट राउंड में मैडिसन इंडिया कैपिटल से इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  3. 29 जुलाई 2017 में पाइन लैब्स ने कॉरपोरेट राउंड में फ्लिपकार्ट से 99 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  4. 13 मार्च 2018 में पाइन लैब्स ने प्राइवेट इक्विटी राउंड में Actis से 22 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  5. 31 मई 2018 में पाइन लैब्स ने सेकेंडरी मार्केट राउंड में PayPal Ventures, Temasek Holdings से 125 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  6. 24 जनवरी 2020 में पाइन लैब्स ने कॉरपोरेट राउंड में मास्टर कार्ड से इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  7. 21 दिसम्बर 2020 में पाइन लैब्स ने सेकेंडरी मार्केट राउंड में Lone Pine Capital से इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  8. 17 मई 2021 में पाइन लैब्स ने वेंचर राउंड में Baron Capital Group, Duro Capital, Marshall Wace, Moore Strategic Ventures and Ward Ferry Management और पुराने इन्वेस्टर से 285 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  9. 6 जुलाई 2021 में पाइन लैब्स ने Fidelity Management & Research Co. and BlackRock Inc. से 600 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  10. 16 सितंबर 2021 में पाइन लैब्स ने वेंचर राउंड में Invesco Developing Markets Fund से 100 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  11. 4 जनवरी 2022 में पाइन लैब्स ने कॉरपोरेट राउंड में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से 20 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।

अधिग्रहण (Aquisition)

पाइन लैब्स ने अब तक कुल 3 कंपनियों का अधिग्रहण किया है। यहां पाइन लैब्स के सभी अधिग्रहणों की जानकारी दी गई है:

अधिग्रहण की तारीखस्टार्टअप/कंपनीराशि (Amount)
19 मार्च 2019QwikCilver Solutions110 मिलियन डॉलर
13 अप्रैल 2021Fave45 मिलियन डॉलर
8 फरवरी 2022Qfix Infocommज्ञात नहीं
शेयर करें:

Leave a Comment