नाइका कंपनी प्रोफाइल | Nykaa company profile in hindi

नाइका कंपनी प्रोफाइल, नेटवर्थ, फाउंडर, CEO, इतिहास, मालिक, इन्वेस्टर, प्रोडक्ट, विकी और अधिक (Nykaa company profile, bio, ceo, founder, investor, Aquisition, networth in hindi)

नाइका एक भारतीय ऑनलाइन ब्यूटी स्टोर है। यह वेबसाइट, मोबाइल ऐप और 84 ऑफलाइन स्टोर पर ब्यूटी, वेलनेस और फैशन प्रोडक्ट बेचती है। यह देश भर में लाखों कस्टमर के साथ भारत का सबसे बड़ा ओमनीचैनल ब्यूटी डेस्टिनेशन है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-नाइका (Nykaa)
लीगल नाम:-नाइका ई-रिटेल प्राइवेट लिमिटेड
प्रकार (Type):-पब्लिक
इंडस्ट्री:-कॉस्मेटिक, ब्यूटी, ई कॉमर्स

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-2012
हेड क्वार्टर:-मुंबई , महाराष्ट्र
फाउंडर:-फाल्गुनी नायर
राजस्व (Revenue):-₹ 2440 करोड़
(US$320 मिलियन)
(वित्त वर्ष 2021)
वैल्युएशन:-$13+ बिलियन (नवंबर 2021)
फंडिंग:-$341.9 मिलियन (दिसंबर 2021)
वेबसाइट:-nykaa.com

प्रोडक्ट/सर्विस (product/service)

नाइका एक ब्यूटी रिटेल कंपनी है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कॉस्मेटिक कमोडिटी बेचती है। यह कंपनी कॉम्प्रिहेंसिव कॉन्टेंट भी प्रदान करती है जिसमें प्रोडक्ट रिव्यू, ब्यूटी हाउ टू वीडियो, एक्सपर्ट द्वारा लिखे आर्टिकल और इसके अलावा एक ई-ब्यूटी मैगजीन भी शामिल है।

कंपनी की हेल्पलाइन को अपने कस्टमर को उनकी जरूरतों के अनुरूप प्रोडक्ट्स और सर्विस को चुनने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड जिन प्रोडक्ट्स का दावा करता है, वे सीधे मैन्युफैक्चरिंग ब्रांड्स से प्राप्त होते हैं और इसलिए प्रामाणिक होते हैं, और डिलीवरी के लिए भी उपलब्ध होते हैं।

नाइका वर्तमान में अपने प्रोडक्ट्स को भारतीय उपमहाद्वीप और नेपाल में भी भेजती है और जल्द ही कई अन्य देशों में अपनी अंतर्राष्ट्रीय डिलीवरी शुरू करेगी।

निवेश/भागीदारी (Investor/stake/Equity)

नाइका ने अब तक 341.9 मिलियन डॉलर (नवंबर 2020) की कुल फंडिंग प्राप्त की है। आइए जानते हैं नाइका की फंडिग का विवरण:

  1. 23 अप्रैल 2018 में नाइका ने सीरीज D राउंड में 10.07 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  2. 14 मई 2018 में नाइका ने सीरीज D राउंड में 22.83 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  3. सितंबर 2018 में नाइका ने लाइटहाउस इंडिया फंड से 14.77 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  4. अप्रैल 2019 में नाइका ने सीरीज E राउंड में TPG ग्रोथ से 13.43 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  5. 1 दिसंबर 2019 में नाइका ने सेकेंडरी मार्केट राउंड में स्टीडव्यू कैपिटल से 30 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  6. 31 मार्च 2020 में नाइका ने सीरीज F राउंड में स्टीडव्यू कैपिटल से 13.43 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  7. 8 मई 2020 में नाइका ने सीरीज F राउंड में स्टीडव्यू कैपिटल से 9 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  8. 2 जून 2020 में नाइका ने सीरीज F राउंड में हीरो ग्रुप के सुनील कांत मुंजाल से 196 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  9. 16 अक्टूबर 2020 में नाइका ने सेकेंडरी मार्केट राउंड में इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  10. 26 नवंबर 2020 में नाइका ने सेकेंडरी मार्केट राउंड में Fidelity Management & Research Company से इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।

नाइका आईपीओ (Nykaa IPO)

नाइका ने 28 अक्टूबर 2021 को अपना आईपीओ लॉन्च किया था। यह IPO 81.78 टाइम्स ओवर सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ से उन्होंने उन्होंने 7.4 बिलियन डॉलर की वैल्युएशन पर 5350 करोड़ रूपए जुटाए थे। उसके बाद 10 नवंबर 2021 को NSE और BSE पर सार्वजनिक रूप से लिस्ट किया गया था।

इसकी प्राइस पहले ही दिन 89.2 प्रतिशत बढ़ गई थी, जिसके बाद कंपनी की वैल्यूएशन 13 बिलियन डॉलर के पर पहुंच कई थी। इस कंपनी की फाउंडर फाल्गुनी नायर जिनकी इस कंपनी में 53 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है, वह भारत की सेल्फमेड फीमेल बिलिनेयर बन गई थी।

अधिग्रहण (Aquisition)

नाइका ने अब तक कुल 5 कंपनियों का अधिग्रहण किया है। यहां नाइका के सभी अधिग्रहणों की जानकारी दी गई है:

अधिग्रहण की तारीखस्टार्टअप/कंपनीराशि (Amount)
22 मार्च 201920Dressesज्ञात नहीं
12 अप्रैल 2021Pipa.Bellaज्ञात नहीं
22 अक्टूबर 2021Dot & Key Wellnessज्ञात नहीं
22 अप्रैल 2022Kicaज्ञात नहीं
22 अप्रैल 2022Nudge Wellnessज्ञात नहीं
शेयर करें:

Leave a Comment