ममाअर्थ कंपनी प्रोफाइल | Mamaearth company details in hindi

ममाअर्थ कंपनी प्रोफाइल, नेटवर्थ, फाउंडर, इतिहास, मालिक, इन्वेस्टर, प्रोडक्ट, विकी और अधिक जानकारी (Mamaearth company profile, networth, founder, investor, aquisition, products, wiki in hindi)

ममाअर्थ एक भारतीय स्किन केयर कंपनी है। यह लीडिंग कंपनी/ब्रांड है, जो मां और गर्भवती मां के जीवन को बेहतर और सुंदर बनाने का इरादा रखता है। एक ऐसा ब्रांड जो सभी बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित दुनिया में स्वागत करता है। कंपनी का मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में है। ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के जरिये ममाअर्थ अपने ग्राहक को प्राकृतिक और toxin-free प्रोडक्ट वितरित करता है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-ममाअर्थ (Mamaearth)
पैरेंट कंपनी:-होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड
प्रकार (Type):-प्राइवेट
इंडस्ट्री:-पर्सनल प्रोडक्ट

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-2016
पंजीकृत पता:-प्लॉट नंबर 63, 4th फ्लोर, सेक्टर-44, गुड़गांव, हरियाणा
हेड क्वार्टर:-गुरुग्राम, हरियाणा
फाउंडर:-ग़ज़ल अलघ
वरुण अलघ
राजस्व (Revenue):-₹ 461 करोड़
(US$61.90 मिलियन)
(वित्त वर्ष 2021)
वैल्युएशन:-$1.07 बिलियन (जनवरी 2022)
फंडिंग:-$109.87 मिलियन (दिसंबर 2021)
वेबसाइट:-mamaearth.in

प्रोडक्ट/सर्विस (product/service)

Mamaearth एक विशेष प्रोडक्ट रेंज के साथ छोटे बच्चो(baby) और अन्य लोगों पर केंद्रित है जो 80 से अधिक नैचुरल प्रोडक्ट के साथ बेबी केयर, हेयर केयर, स्किन केयर, और अधिक जरूरतों को पूरा करता है।

Face के लिए: Mamaearth सभी प्रकार की स्किन के लिए face product बनाता है। यह आपके face को एक्ने फ्री और टॉक्सिन फ्री बनाता है। ममाअर्थ के face product हैं:

  • face cream
  • Face wash
  • face scrub
  • face gel
  • Face mask
  • face sheet mask
  • face serum
  • face toner

बालों के लिए: Mamaearth आपके बालों के लिए हेयर प्रोडक्ट प्रदान करता है। यह आपके डैमेज बालों को पोषण देता है। यहाँ बालों की देखभाल के लिए Mamaearth प्रोडक्ट दिए गए हैं:

  • Hair oil
  • Shampoo
  • hair serum
  • Conditioner
  • hair mask

Body के लिए: Mamaearth बॉडी के प्रोडक्ट प्रदान करता है। इससे आपके शरीर को पोषण पोषण मिलता हैं। यहाँ ममाअर्थ के बॉडी प्रोडक्ट हैं:

  • body lotion
  • Hand cream
  • body butter
  • body wash
  • body scrub

बेबी के लिए: Mamaearth उनकी त्वचा को कोमल बनाए रखने के लिए baby product प्रदान करता है। आपके बच्चे से कीटाणु दूर रहेंगे और वह सुरक्षित महसूस करेगा। यहाँ आपके बच्चे के लिए Mamaearth के प्रोडक्ट दिए गए हैं:

  • Baby oil
  • Baby shampoo
  • Baby diaper
  • Baby skin
  • Baby oralcare
  • Baby bath

फाउंडर/मालिक (Founders/Owners)

Mamaearth की शुरूआत ग़ज़ल अलघ और वरुण अलघ ने 2016 में की थी। इन्होंने भारत में सभी बेबी को सुरक्षित, केमिकल फ्री प्रोडक्ट उपलब्ध कराना अपना मिशन बना लिया था।

ग़ज़ल अलघ (Ghazal Alagh)

ग़ज़ल अलघ ममाअर्थ की को फाउंडर है। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में BCA पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने NIIT में कॉर्पोरेट ट्रेनर के रूप में काम किया और बाद में फरवरी 2012 में डायटएक्सपर्ट की स्थापना की और 2016 में होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड के तहत मामाअर्थ की स्थापना की थी।

वरुण अलघ (Varun Alagh)

वरुण अलघ ममाअर्थ के को फाउंडर है। इन्हे ममाअर्थ का चीफ डैड भी कहा जाता हैं। वरुण अलघ ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE किया है। इसके बाद XLRI जमशेदपुर से फाइनेंस एंड मार्केटिंग में MBA किया है। उन्होंने इससे पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर, Smirnoff और द कोका-कोला कंपनी में काम किया था।

निवेश/भागीदारी (Investor/stake/Equity)

Mamaearth ने 7 राउंड से अधिक में की कुल $109.87 मिलियन की फंडिग प्राप्त की है। आइए जानते हैं Mamaearth की फंडिग का विवरण:

  1. दिसंबर 2016 में Mamaearth ने सीड फंडिंग राउंड में फायरसाइड वेंचर्स से 1 लाख 25 हजार डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  2. सितंबर 2017 में Mamaearth ने वेंचर राउंड में फायरसाइड वेंचर्स से 1 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  3. अप्रैल 2018 में Mamaearth ने वेंचर राउंड में शिल्पा शेट्टी से 2 लाख 50 हजार डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  4. सितंबर 2018 में Mamaearth ने सीरीज A राउंड में फायरसाइड वेंचर्स और Stellaris Venture Partners से 4 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  5. जनवरी 2020 में Mamaearth ने सीरीज B राउंड में सिकोइया कैपिटल इंडिया से 17 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  6. 26 जुलाई, 2021 में Mamaearth ने सीरीज C राउंड में सोफिना वेंचर्स से 50 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  7. 28 दिसंबर, 2021 में Mamaearth ने सीरीज D राउंड में सिकोइया कैपिटल इंडिया से 37.5 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।

अधिग्रहण (Aquisition)

Mamaearth ने अब तक कुल 3 कंपनियों का अधिग्रहण किया है। यहां Mamaearth के सभी अधिग्रहणों की जानकारी दी गई है:

अधिग्रहण की तारीखस्टार्टअप/कंपनीराशि (Amount)
14 फरवरी 2021BBluntज्ञात नहीं
24 दिसंबर 2021Mompressoज्ञात नहीं
24 दिसंबर 2021Mompresso MyMoneyज्ञात नहीं

ममाअर्थ के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. क्या ममाअर्थ एक भारतीय ब्रांड है?

    Mamaearth कंपनी एक भारतीय ब्रांड है और यह हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है।

  2. क्या ममाअर्थ आयुर्वेदिक है?

    ममाअर्थ इनोवेटिव कंपनी है, यह आयुर्वेद और साइंस का उपयोग करके नेचुरल और टोक्सिन फ्री प्रोडक्ट बनाता है।

  3. क्या Mamaearth दुकानों में उपलब्ध है?

    Mamaearth के प्रोडक्ट दुकानों पर मिल सकते है। इसे किफ़ायती दामो पर ऑनलाइन भी खरीद जा सकता है।

  4. क्या ममाअर्थ ऑर्गेनिक है?

    Mamaearth द्वारा दिए गए प्रोडक्ट 100% प्राकृतिक हैं और जैविक और सुरक्षित सामग्री का उपयोग करके बनाये गए हैं। Mamaearth टोक्सिन फ्री और केमिकल फ्री प्रोडक्ट कैटलॉग को बढ़ावा देने में गर्व महसूस करता है।

शेयर करें:

Leave a Comment