KPIT टेक्नोलॉजीज कंपनी प्रोफाइल, नेटवर्थ, फाउंडर, इतिहास और अधिक

KPIT टेक्नोलॉजीज कंपनी प्रोफाइल, नेटवर्थ, फाउंडर, CEO, इतिहास, मालिक, इन्वेस्टर, प्रोडक्ट, विकी और अधिक (KPIT Technologies company profile, bio, ceo, founder, investor, Aquisition, networth in hindi)

KPIT टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है। जिसे पहले KPIT कमिंस इंफोसिस्टम्स लिमिटेड जाना जाता था। कंपनी का मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। KPIT के यूरोप, अमेरिका, जापान, चीन, थाईलैंड और भारत में डेवलपमेंट सेंटर हैं। यह ऑटोमोटिव कंपनियों को सॉफ्टवेयर प्रदान करता है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-KPIT टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies)
लीगल नाम:-KPIT टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
प्रकार (Type):-पब्लिक
इंडस्ट्री:-ऑटोमोटिव

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-1990
हेड क्वार्टर:-पुणे, महाराष्ट्र
CEO & MD:-किशोर पाटिल
फाउंडर:-रवि पंडित
किशोर पाटिल
राजस्व (Revenue):-₹ 2432 करोड़
(US$300 मिलियन)
(वित्त वर्ष 2022)
कुल संपत्ति:-₹ 2336 करोड़
(वित्त वर्ष 2022)
नेटवर्थ:-₹ 1310 करोड़
(वित्त वर्ष 2022)
स्टॉक एक्सचेंज:-NSE: KPITTECH
BSE: 542651
वेबसाइट:-www.kpit.com

इतिहास & स्थापना (History & Establishment)

KPIT टेक्नोलॉजीज की स्थापना 1990 में रवि पंडित और किशोर पाटिल द्वारा KPIT Infosystems के रूप में की गई थी। ये दोनों पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, और वे एक अकाउंटेंसी फर्म, कीर्तने और पंडित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (KPCA) में पार्टनर थे।

2002 में, कमिंस के आईटी डिपार्मेंट कमिंस इन्फोटेक का KPIT में विलय हो गया और कंपनी का नाम KPIT कमिंस इंफोसिस्टम्स लिमिटेड हो गया था। KPIT कमिंस इन्फोसिस्टम्स ने सितंबर 2013 में अपना नाम बदलकर “KPIT टेक्नोलॉजीज लिमिटेड” कर दिया था। कमिंस ने इंजन और जनरेटर मैनिफैक्चरिंग के अपने मुख्य बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए KPIT में अपनी हिस्सेदारी कम करने का निर्णय लिया था।

जनवरी 2018 में IT कंपनी बिड़लासॉफ्ट और KPIT ने घोषणा की कि वे मर्ज होंगे और तुरंत दो नई कंपनियों में विभाजित हो जाएंगे। अप्रैल 2018 में इस डील को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा अप्रूव्ड किया गया था। उसके बाद कंपनी ने एक IT कंपनी और एक ऑटोमोटिव कंपनी का गठन किया था।

IT कंपनी बिड़लासॉफ्ट के नाम से काम करेगी और ऑटोमोटिव कंपनी KPIT टेक्नोलॉजीज के नाम से काम करेगी। 22 अप्रैल 2019 को, KPIT टेक्नोलॉजीज लिमिटेड BSE और NSE पर लिस्ट हो गई थी। 6 जून 2019 को KPIT ने अपना नया कॉर्पोरेट लोगो लॉन्च किया था।

संस्थापक (Founder)

KPIT टेक्नोलॉजीज के फाउंडर रवि पंडित और किशोर पाटिल है।

रवि पंडित (Ravi Pandit)

रवि पंडित एक भारतीय बिजनेसमैन और KPIT टेक्नोलॉजीज के को-फाउंडर और चेयरमैन हैं। इनका का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में एक संपन्न मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने MIT स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की थी।

किशोर पाटिल (Kishor Patil)

किशोर पाटिल एक भारतीय बिजनेस मैन और KPIT टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के को-फाउंडर, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हैं। उन्हें 2012 में भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित गोल्डन लोटस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2013 में, अर्न्स्ट एंड यंग द्वारा अपने एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड प्रोग्राम में किशोर को भारत के टॉप 16 एंटरप्रेन्योर में शामिल किया गया था। उन्हें द एंटरप्रेन्योर मैगज़ीन द्वारा 2013 के टॉप 50 CEO में मान्यता दी गई थी और उन्हें 2013 के रोटरी एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

प्रोडक्ट/सर्विस (product/service)

KPIT ऑटोमोटिव कंपनियों को प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के रूप में सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रदान करता है और इसके बिजनेस को छह डोमेन में विभाजित किया गया है, अर्थात् ऑटोनॉमस ड्राइविंग, कनेक्टेड व्हीकल्स, इलेक्ट्रिक और पारंपरिक पावरट्रेन, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स, ऑटोसार और मेक्ट्रोनिक्स आदि।

केपीआईटी के क्लाइंट्स में BMW, कमिंस, पैकर, लाफार्ज, GM, डीआईसीवी आदि शामिल हैं। इसने रेवोलो के लिए भी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन भी तैयार किया है।

राजस्व (Revenue)

साल/वर्षरेवेन्यू (लगभग)नेट प्रॉफिट (लगभग)
2019₹641 करोड़₹54 करोड़
2020₹2156 करोड़₹147 करोड़
2021₹2035 करोड़₹146 करोड़
2022₹2432 करोड़₹274 करोड़

नेटवर्थ (Networth)

साल/वर्षनेटवर्थ (लगभग)
2019₹ 960 करोड़
2020₹ 1049 करोड़
2021₹ 1207 करोड़
2022₹ 1310 करोड़
शेयर करें:

Leave a Comment