बायजूस कंपनी प्रोफाइल, फाउंडर, फंडिंग, इन्वेस्टर, अधिग्रहण और अधिक

बायजूस कंपनी प्रोफाइल, नेटवर्थ, फाउंडर, CEO, इतिहास, मालिक, इन्वेस्टर, प्रोडक्ट, विकी और अधिक (Byju’s company profile, founder, investor, Aquisition, products, wiki in hindi)

BYJU’s एक भारतीय मल्टीनेशनल एजुकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है। इस कंपनी स्थापना 2011 में बायजू रवींद्रन और दिव्या गोकुलनाथ ने की थी। इस कंपनी का हेडक्वार्टर बेंगलुरु, कर्नाटक में है। वर्तमान में, BYJU’s- लर्निंग ऐप स्टूडेंट्स के लिए कई नई सुविधाओं को अपडेट कर रहा है, जिससे इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाये।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-बायजूस (BYJU’s)
लीगल नाम:-थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड
प्रकार:-प्राइवेट
इंडस्ट्री:-एडटेक

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-2011
पंजीकृत पता:-2nd फ्लोर, टॉवर D, IBC नॉलेज पार्क, 4/1, बन्नेरघट्टा मेन रोड, बेंगलुरु, भारत
हेड क्वार्टर:-बेंगलुरु, कर्नाटक
CEO:-बायजू रवींद्रन
फाउंडर:-बायजू रवींद्रन
दिव्या गोकुलनाथ
राजस्व (Revenue):-₹ 2,800 करोड़
(US$370 मिलियन)
(वित्त वर्ष 2020)
वैल्युएशन:-$21 बिलियन (दिसंबर 2021)
कुल फंडिंग:-$2.9 बिलियन (सितंबर 2021)
वेबसाइट:-byjus.com

प्रोडक्ट/सर्विस (product/service)

BYJU’s एक ऑनलाइन एजुकेशन ट्यूटरिंग ऐप है। इसे अगस्त 2015 में लॉन्च किया गया था। यह कक्षा 4 से 12 तक के स्टूडेंट के लिए शिक्षा सामग्री उपलब्ध करवाता है।

2019 में उन्होंने कक्षा 1 से 3 तक के बच्चो के लिए भी प्रारंभिक शिक्षा प्रोग्राम शुरू किया है।

इसके अलावा BYJU’s प्रतियोगी परीक्षाओं के स्टूडेंट को भी तैयारी के लिए सामग्री उपलब्ध करवाता है। भारत में IIT-JEE, NEET, IAS, CAT आदि तथा इंटरनेशनल परीक्षा जैसे GRE और GMAT आदि।

2019 में बायजुस कंपनी ने बताया की वह भारत में रीजनल भाषाओं में अपनी ऐप लॉन्च करेगा।

निवेश/भागीदारी (Investor/stake/Equity)

BYJU’s ने अब तक 3.20 बिलियन डॉलर की कुल फंडिंग प्राप्त की है। आइए जानते हैं BYJU’s की फंडिग का विवरण:

  1. 2013 में Byju’s ने सीड फंडिंग राउंड में Aarin Capital से 50 करोड़ की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  2. मार्च 2016 में Byju’s ने सीरीज C राउंड में Sequoia Capital India और Sofina से 75 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  3. सितंबर 2016 में Byju’s ने सीरीज D राउंड में Chan Zuckerberg Initiative और Sequoia Capital India से 50 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  4. दिसंबर 2016 में Byju’s ने सीरीज E राउंड में IFC Venture Capital Group और InnoVen Capital से 15 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  5. मार्च 2017 में Byju’s ने सीरीज F राउंड में Verlinvest से 30 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  6. अगस्त 2017 में Byju’s ने कॉरपोरेट राउंड में Tencent Holdings से 40 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  7. 11 दिसंबर 2018 में Byju’s ने वेंचर राउंड में Prosus & Naspers से 540 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  8. 22 मार्च 2019 में Byju’s ने प्राइवेट इक्विटी राउंड में General Atlantic और Tencent Holdings से 31 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  9. 10 जुलाई 2019 में Byju’s ने वेंचर राउंड में Qatar Investment Authority से 150 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  10. 9 जनवरी 2020 में Byju’s ने प्राइवेट इक्विटी राउंड में Tiger Global Management से 200 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  11. 26 जून 2020 में Byju’s ने वेंचर राउंड में Bond से 100 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  12. 26 अगस्त 2020 में Byju’s ने वेंचर राउंड में DST Global से 122 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  13. 8 सितंबर 2020 में Byju’s ने प्राइवेट इक्विटी राउंड में Silver Lake से 500 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  14. 29 मार्च 2021 में Byju’s ने सीरीज F राउंड में MC Global Edtech Investment Holdings से 460 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  15. 12 जून 2021 में Byju’s ने सीरीज F राउंड में UBS Group, Eric Yuan, Blackstone से 350 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  16. 21 जून 2021 में Byju’s ने सीरीज F राउंड में IIFL and Maitri Edtech से 50 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।
  17. 8 सितंबर 2021 में Byju’s ने Asmaan Ventures, Mirae Asset, ARK Ncore से 150 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की थी।

अधिग्रहण (Aquisition)

BYJU’s ने अब तक कुल 19 कंपनियों का अधिग्रहण किया है। यहां BYJU के सभी अधिग्रहणों की जानकारी दी गई है:

  1. जनवरी 2017 में Byju’s ने विद्यार्थ कंपनी को 6.1 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह K8 से K12 विधार्थियों के लिए एक कस्टमाइज्ड लर्निंग गाईडेंस प्लेटफॉर्म हैं।
  2. जुलाई 2017 में Byju’s ने ट्यूटरविस्टा को खरीदा था। यह एक ऑनलाइन ट्यूशन सर्विस प्लेटफॉर्म है।
  3. जुलाई 2017 में Byju’s ने एडुराइट (Edurite) को खरीदा था। यह एक ऑडियो-विजुअल शैक्षिक सामग्री उपलब्ध करवाता था।
  4. जुलाई 2018 में Byju’s ने मैथ एडवेंचर्स को खरीदा था। यह एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जो बच्चों को मजेदार तरीके से गणित सीखने में मदद करता है।
  5. जनवरी 2019 में Byju’s ने Osmo को 120 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह प्लेटफ़ॉर्म गेम, वीडियो और अन्य सामग्रियों के उपयोग के साथ शैक्षिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
  6. अगस्त 2020 में Byju’s ने व्हाइट हैट जूनियर को 300 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह भारत और अमेरिका में स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स को ऑनलाइन कोडिंग क्लास प्रदान करता है।
  7. सितंबर 2020 में Byju’s ने LabInApp को खरीदा था। यह एक मोबाइल ऐप पर साइंस के विद्यार्थियों के लिए लैब जैसे सिमुलेशन को पेश करता है।
  8. जनवरी 2021 में Byju’s ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज को 1 बिलियन डॉलर में खरीदा था। यह इंजीनियरिंग और मेडिकल इंट्रेंस एग्जाम IIT JEE Main, NEET आदि की तैयारी करवाता है।
  9. 18 फरवरी 2021 में Byju’s ने स्कॉलर 2.4 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह एक मुंबई में स्थित AI-Enabled ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म है।
  10. 29 मई 2021 में Byju’s ने हैश लर्न को खरीदा था। यह एक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म है।
  11. 13 जुलाई 2021 को Byju’s ने ग्रेड अप को खरीदा था। यह भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा तैयारी की वेबसाइट है।
  12. 13 जुलाई 2021 को Byju’s ने टॉपर (Toppr) को खरीदा था। यह एक JEE Main, NEET, JEE Advanced, CBSE और अन्य स्कूल परीक्षा के प्रशिक्षण को पेश करने वाला ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म है।
  13. 21 जुलाई 2021 को Byju’s ने Epic को 500 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह एक कैलिफ़ोर्निया स्थित रीडिंग एप्लिकेशन है।
  14. 24 जुलाई 2021 को Byju’s ने ग्रेट लर्निंग को खरीदा था। यह एक एडटेक प्लेटफॉर्म जो विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों से करियर से संबंधित पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
  15. 4 अगस्त 2021 को Byju’s ने Whodat Tech को खरीदा था। यह बैंगलोर से बाहर स्थित एक spatial mapping, कंप्यूटर विज़न और augmented reality स्टार्टअप है।
  16. 16 सितंबर 2021 को Byju’s ने Tynker को 200 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह US based कोडिंग प्लेटफॉर्म है जो बच्चों को प्रोग्रामिंग और कोडिंग सीखने में सक्षम बनाता है।
  17. 8 दिसंबर 2021 को Byju’s ने जियोजेब्रा (GeoGebra) को 100 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह एक ऑस्ट्रिया बेस्ड गणित सीखने का प्लैटफॉर्म है जिसका उद्देश्य गणित सीखने को सशक्त बनाना और इसे आसान और इंटरैक्टिव बनाना है।
शेयर करें:

1 thought on “बायजूस कंपनी प्रोफाइल, फाउंडर, फंडिंग, इन्वेस्टर, अधिग्रहण और अधिक”

  1. Mere ldke ne byjus may admition liya hua h pr jb bhi call krta khte h 24hrs may call aayega pr koi solution nhi nikla kyoki tab ka issu h Lenovo ka tab jo byjus ne diya h usme problem aayi Hui h or maine vdo bhi email se support jo byjus ki email h ush pr send Kiya hua h pr abhi tk koi solution nhi hua h

    Reply

Leave a Comment