ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज कंपनी प्रोफाइल, प्रोडक्ट, फाउंडर, इतिहास, प्रतियोगी और अधिक

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज कंपनी प्रोफाइल, नेटवर्थ, फाउंडर, CEO, इतिहास, मालिक, इन्वेस्टर, प्रोडक्ट, विकी और अधिक (Britannia Industries company profile, bio, ceo, founder, investor, Aquisition, networth in hindi)

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज भारत की लीडिंग फूड कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की स्थापना 1892 में हुई थी और इस कंपनी का हेडक्वार्टर कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यह भारत की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है और यह अपने बिस्किट प्रोडक्ट के लिए जानी जाती है। जैसे गुड डे, टाइगर, न्यूट्रीचॉइस, मिल्क बिकिस और मैरी गोल्ड आदि है, जो भारत में घरेलू नाम हैं।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज
लीगल नाम:-ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड
प्रकार (Type):-पब्लिक
इंडस्ट्री:-फूड प्रोसेसिंग

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-1892
पंजीकृत पता:-5/1A हंगरफोर्ड स्ट्रीट, कोलकाता -700 017 पश्चिम बंगाल
हेड क्वार्टर:-कोलकाता, पश्चिम बंगाल
मुख्य व्यक्ति:-नुस्ली वाडिया (चेयरमैन)
वरुण बेरी (मैनेजिंग डायरेक्टर)
पैरेंट कंपनी/मालिक:-वाडिया ग्रुप
राजस्व (Revenue):-₹ 14,136 करोड़
(वित्त वर्ष 2022)
कुल संपत्ति:-₹ 7,253 करोड़
(वित्त वर्ष 2020)
वेबसाइट:-www.britannia.co.in

कंपनी के बारे में

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक लीडिंग फूड कंपनी है। यह बिस्किट, ब्रेड, रस्क, केक और डेयरी प्रोडक्ट जैसे पनीर, दूध, दही, पेय पदार्थ आदि मैन्युफैक्चर करती है। इस कंपनी के फूड्स सेगमेंट में बेकरी और डेयरी प्रोडक्ट शामिल है।

इस कंपनी के भारत में कुछ लोकप्रिय ब्रांड है, जैसे गुड डे, टाइगर, न्यूट्रीचॉइस, मिल्क बिकिस और मैरी गोल्ड आदि। यह भारत में घरेलू नाम हैं। ब्रिटानिया एक ऐसा ब्रांड है जिसके साथ भारतीयों की कई पीढ़ियां बड़ी हुई हैं और इस कंपनी के प्रोडक्ट भारत और दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं।

ब्रिटानिया के प्रोडक्ट देश भर में करीब 50 लाख रिटेल दुकानों में उपलब्ध हैं और 50 प्रतिशत से अधिक भारतीय घरों तक पहुंचते हैं। इस कंपनी के प्रोडक्ट दुनिया भर में एक्सपोर्ट किए जाते है। कंपनी की उपस्थिति दुनिया भर के 60 से अधिक देशों में है।इसकी सहायक कंपनियों में मन्ना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और इंटरनेशनल बेकरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड शामिल हैं।

प्रोडक्ट लिस्ट (product list)

ब्रिटानिया कंपनी के प्रोडक्ट्स को दुनिया भर के 79 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड सबसे भरोसेमंद फूड ब्रांडों में से एक है। ब्रिटानिया के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बिस्कुट, ब्रेड, केक, रस्क, और डेयरी प्रोडक्ट शामिल है। इनकी प्रोडक्ट लिस्ट इस प्रकार है:-

बिस्कुट (Biscuit):-

  • गुड डे
  • क्रैकर्स
  • न्यूट्रीचॉइस
  • मेरी गोल्ड
  • टाइगर
  • मिल्क बिकिस
  • जिम जेम + ट्रीट
  • BOURBON
  • लिटिल हार्ट्स
  • प्योर मैजिक
  • नाईस टाइम

ब्रेड (Bread):-

  • WHOLE WHEAT BREADS
  • व्हाइट सैंडविच ब्रेड्स
  • BREAD ASSORTMENT
  • DAILY BREADS

केक & रस्क (Cake & Rusk):-

  • GOBBLES
  • टिफिन फन
  • NUT & RAISIN
  • MUFFILLS
  • LAYERZ
  • ROLLYO
  • FUDGEIT
  • TOASTEA

डेयरी प्रोडक्ट (Dairy Product):-

  • चीज
  • दूध आधारित पेय पदार्थ
  • फ्रेश डेयरी
  • EVERYDAY GOODNESS

संस्थापक और इतिहास (founder and history)

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की स्थापना 1892 में ब्रिटिश बिजनेस मेन के एक ग्रुप ने 295 रुपए के निवेश से की थी। शुरुआत में मध्य कोलकाता में एक छोटे से घर में बिस्कुट को बनाया जाता था। जिसके बाद इस कंपनी को गुप्ता ब्रदर्स ने खरीद लिया, जिसे वह V. S. ब्रदर्स के नाम से ऑपरेट करते थे।

1918 में कोलकाता में स्थित एक इंग्लिश बिजनेस मेन सीएच होम्स को एक पार्टनर के रूप में लिया गया और ब्रिटानिया बिस्किट कंपनी लिमिटेड (BBCO) को लॉन्च किया था। 1921 में यह स्वेज नहर के ईस्ट में इंपोर्टेड गैस ओवन का उपयोग करने वाली पहली कंपनी बनी थी।

ब्रिटानिया का बिजनेस बढ़ रहा था। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है ब्रिटानिया क्वॉलिटी और वैल्यू के लिए रेपुटेशन प्राप्त कर रहा था। इसके परिणामस्वरूप द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सरकार के सशस्त्र बलों को बड़ी मात्रा में ‘सर्विस बिस्कुट’ की आपूर्ति करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट करके ब्रिटानिया में अपना विश्वास दोहराया था।

मुंबई में साल 1924 में एक नई फैक्ट्री की स्थापना की थी। उसी साल कंपनी पीक फ्रीन & कंपनी लिमिटेड UK की सहायक कंपनी बन गई, जो एक प्रमुख बिस्किट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी थी और कलकत्ता और मुंबई में फैक्ट्रीज का विस्तार करके अपनी स्थिति को और मजबूत किया था।

साल 1952 में कोलकाता की फैक्ट्री को दम दम से कोलकाता के उपनगरीय इलाके ताराटोला रोड के विशाल मैदान में शिफ्ट कर दिया गया था। उसी साल के दौरान कलकत्ता में ऑटोमैटिक प्लांट्स स्थापित किए गए थे।

साल 1954 में मुंबई प्लांट्स में भी ऑटोमैटिक प्लांट्स स्थापित किए गए थे। उसी साल भारत में हाई क्वॉलिटी वाली स्लाइस और रैप्ड ब्रेड का डेवलपमेंट कंपनी द्वारा शुरू किया गया था और पहली बार इसे दिल्ली में मैन्युफैक्चर किया गया था।

उसके बाद दिल्ली में 1965 में एक नई ब्रेड बेकरी की स्थापना की थी। ब्रिटानिया बिस्किट कंपनी ने साल 1975 के दौरान पैरी से बिस्किट डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य संभाला था। 1976 में कंपनी ने कलकत्ता और चेन्नई में ब्रिटानिया ब्रेड पेश किया था। 1978 में कंपनी ने पब्लिक इश्यू बनाया, जिसमें भारतीय शेयरहोल्डिंग 60% को पार कर गई थी।

साल 1979 में कंपनी का नाम ब्रिटानिया बिस्किट कंपनी लिमिटेड से बदलकर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने नेबिको प्राइवेट लिमिटेड के साथ 10 साल के टैक्निकल कॉलेबोरेशन एग्रीमेंटी को साइन किया था। अगस्त 1991 में ब्रिटानिया ने विदिशा, मध्य प्रदेश में अपनी सोया यूनिट को SM डाइकेम लिमिटेड को सौंप दी थी।

अधिग्रहण (Aquisition)

  • भारत की सबसे बड़ी प्रोसेस्ड फूड कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने घोषणा की है कि उन्होंने फोन्टेरा ब्रांड्स (मॉरीशस होल्डिंग) लिमिटेड, मॉरीशस के साथ ब्रिटानिया न्यूजीलैंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (BNZF) में 49 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक एग्रीमेंट किया है। उनकी ज्वाइंट वेंचर कंपनी डेयरी बिजनेस में लगी हुई है। यह अधिग्रहण भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी के अधीन है।
  • कंपनी और उसके सहयोगियों ने मार्च 2007 में दुबई स्थित स्ट्रैटेजिक फूड्स इंटरनेशनल LLC और ओमान स्थित अल सल्लन फूड इंडस्ट्रीज में मेजॉरिटी स्टेक हासिल किया है।

प्रतियोगी (Competitors)

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रतियोगी इस प्रकार हैं:

  • ITC
  • पारले प्रोडक्ट्स
  • रिचफील्ड इंडस्ट्रीज
  • हॉर्लिक्स
  • कुकी मैन
  • कॉमप्लान और कैडबरी बॉर्नविटा
  • फ्रिस्को फूड्स
  • बिस्कफार्म

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रतियोगी इस प्रकार है:

  • नेस्ले इंडिया
  • अमूल
  • The National Dairy Development Board
शेयर करें:

Leave a Comment